Xiaomi SU7 Car: Xiaomi कंपनी ने लॉन्च की SU7 कार, Ford के CEO की पसंदीदा बनी!

By Abhi

Published on:

Follow Us
Xiaomi कंपनी ने लॉन्च की SU7 कार, Ford के CEO की पसंदीदा बनी!

Xiaomi SU7 Car: Xiaomi यह मोबाइल निर्मात कंपनी है और इस कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में बहुत सारे गैजेट्स लॉन्च किए थे। लेकिन कुछ दिनों पहले इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। इस कार को लगभग 6 महीने तक चलाने के बाद ford यह मोटर निर्माता कंपनी के CEO ने कहा है कि, मुझे दूसरे कंपनी के कार चलाना पसंद नहीं है लेकिन Xiaomi इस निर्णय से अलग है। लगभग 6 महीने से में यह कार चला रहा हु और अब मुझे इसे छोड़ना मुश्किल लग रहा है।

Xiaomi SU7 कार

मोबाइल के तरह इस कार को भी HyperOS में लॉन्च किया गया है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम हमें सभी Xiaomi के मोबाइल में दिखाई देता है। इस कार में आपको 16.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इसी स्क्रीन में ही हमे Xiaomi Pilot नाम से एक सिस्टम मिलता है। इस सिस्टम से हमे ड्रायविंग में डायरेक्शन के लिए सहायता मिलेगी।

Xiaomi ने SU7 को अलग अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें टॉप मॉडल 800 वोल्ट के आर्किटेक्चर के साथ आता है। इस कार की ड्रायविंग रेंज लगभग 700 से 900 किलोमीटर तक है। सबसे खास बात तो यह है की 15 मिनट की चार्जिंग में 510 किमी की बड़ी रेंज इस कार में मिलती है।

यह Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार अलग 6 कलर में उपलब्ध है। इसके इंटीरियर में भी 4 अलग रंगों को दिया गया है। इलेक्ट्रिक कार में टॉप स्पीड में थोड़ी दिक्कत होती है लेकिन इस कार में 265 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड दी गई है।

इस कार में खुद के अनुसार ड्रायविंग मोड को कस्टमाइज किया जा सकता है। एक साथ आप कार, मोबाइल और घर को Xiaomi के सिस्टम के साथ जोड़ सकते है। एक साथ 5 अलग डिस्प्ले भी कनेक्ट हो पाते है।

US में नहीं मिलेगी यह Xiaomi कार

Xiaomi कंपनी ने चायना में इस कार को लॉन्च किया है। इस कार में चाइना और कुछ ग्लोबल मार्केट के अनुसार सभी सरकारी पॉलिसी को ध्यान में रखकर सभी फीचर दिए है। Xiaomi ने इस कार को कम से कम कीमत में लॉन्च करने के बारे में सोचा है।

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में यह कार नहीं मिल सकेगी। इसके पीछे का कारण ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल के नियम नहीं, चायना के साथ US के जिओपॉलिटिकल कारण है।

Leave a Comment