Squid Games Season 2: एक डेडली सर्वाइवल गेम ने OTT विश्व में एक अलग कैटेगरी बनाई थी, उसका अगला सीजन अब आने वाला है। इस गेम का नाम Squid Games था। Netflix पर लॉन्च हुई Squid Game का पहला सीजन मार्केट में धमाका मचाकर गया था। अब Squid Games Season 2 भी लॉन्च हो रहा है। दूसरे सीजन की रिलीज डेट 26 दिसंबर हो सकती है।
क्या है Squid Game?
Squid Game यह एक खिलाड़ी की कहानी है। शियांग जी हुन नाम के इस खिलाड़ी का प्लेयर नंबर 456 है। इस डेडली गेम में अलग अलग चैलेंजेस है और यह सभी खिलाड़ी 45.6 बिलियन के बड़े प्राइज के लिए खेल रहे है।
अब पहले सीजन में हुए खेल को आगे इस सीजन 2 में बढ़ाया जाएगा।
Squid Games Season 2 का ट्रेलर
पिछले सीजन में कुछ कारण बाहर हुए मैन कैरेक्टर को किसी कारण फिर एक बार इस सीजन में एंट्री दी गई है। अब इस गेम के पीछे चल रही सभी घटना सामने लाने की कोशिश कर रहा है। इस सीजन में भी मास्क वाले रूलिंग बंदे दिख रहे है। फिर एक बार इस सीजन में भी सर्वाइवल, मैनिपुलेशन और गेम पर कंट्रोल दिखाया जाना तय है।
Squid Games के सीजन 1 लॉन्च के बाद लगभग 3 साल का अंतर बीच में गया है। लेकिन अभी भी पूरे विश्व में इस गेम सीरीज का प्रभाव दिखाई देता है। बड़े बड़े यूट्यूबर भी इसी सीरीज के खेल को अपने चैलेंजेस में लेकर आते है।
Netflix प्लेटफार्म पर ही Squid game का दूसरा सीजन आएगा। Netflix प्लेटफार्म पर सबसे ज्यादा देखा गया शो अभी भी Squid Game का पहला सीजन ही है। नए सीजन के लॉन्च को ट्रेलर लॉन्च में बताया गया है। Netflix और Squid Games के सीजन 2 ट्रेलर ने कन्फर्म किया है कि यह सीजन 26 दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है।






