Skoda Kodiaq RS: 0 से 100 kmph का स्पीड मात्र 6.3 सेकंड में, नई स्कोडा Kodiaq RS की जानकारी सामने

By Abhi

Published on:

Follow Us
Skoda Kodiaq RS: 0 से 100 kmph का स्पीड मात्र 6.3 सेकंड में, नई स्कोडा Kodiaq RS की जानकारी सामने

Skoda Kodiaq RS: पहले संस्करण के साथ ग्लोबल मार्केट में कुछ साल भर पहले ही स्कोडा ने अपनी Kodiaq SUV लॉन्च की थी। अब इसी SUV का एक नया वर्जन दूसरे संस्करण के साथ सामने आया है। इस नए वर्जन में डिजाइन और स्टाइल में बहुत बदलाव किए गए है।

Skoda Kodiaq RS

स्कोडा Kodiaq की इस वर्जन में भी आपको पुराने वाला 2.0 लीटर फोर पॉट टर्बो चार्ज इंजन दिया गया है। यह 7 सीटर कार 7 स्पीड गियर बॉक्स के साथ आती है। टॉप स्पीड में यह कार 231kmph तक जा सकती है। स्पीड शिफ्ट की बात करे तो बस 6.3 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड प्राप्त कर सकती है।

पुराने कार वर्जन से ज्यादा हॉर्स पावर और टॉर्क इस वर्जन में मिलेगा। सामने की तरफ दो कैपिलरी और डिस्क ब्रेक दिए जाते है।

पुरानी कार से बढ़कर थोड़ा उठा हुआ बंपर और भी अग्रेसिव दिखाई देता है। बड़ा और ग्लौसी ग्रिल भी इस कार को डैशिंग बनता है। इंटीरियर में भी बड़ा 13 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। रेड कलर में लॉन्च हो रहे इस वेरिएंट में ब्लैक और रेड का कॉम्बिनेशन दिया गया है।

कब होगी लॉन्च?

अभी भारत में इस लॉन्च के बारे में कुछ ऑफिशियल जानकारी हासिल नहीं हुई है। लेकिन जानकारी के मुताबित 2025 के जून महीने के आसपास यह कार लॉन्च हो सकती है। भारतीय बाजार में पहले संस्करण की कीमत 39.99 लाख है। इससे थोड़ा ज्यादा कीमत हम दूसरे संस्करण Skoda Kodiaq RS की सोच सकते है।

Leave a Comment