Oben Rorr EV: भारतीय मार्केट में आज रिवॉल्ट, ओला जैसे कंपनी के इलेक्ट्रिक बाईक और स्कूटर चर्चा में हैं। इन सभी कंपनी के कम्यूटर सेगमेंट में अब बेंगलुरु का एक स्टार्टअप अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक बाईक लॉन्च करने जा रहा है।
आने वाले 7 नवंबर को बेंगलुरु में स्थित Oben इलेक्ट्रिक कंपनी अपनी नई बाइक Rorr EZ लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च होने वाली बाइक रोज के जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली सेगमेंट में है। इस बाइक में 125 cc का इंजन मिलेगा इसे कम से कम कीमत में कंपनी लॉन्च करने के बारे में सोच रही है।
कंपनी से सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस बाइक में बहुत सारे नए फीचर्स के स्थान लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। ओबेन इलेक्ट्रिक कंपनी का ध्यान कस्टमर का अनुभव और बेहतर बनाने पर है।
Oben Rorr EZ Technology
ओबेन की यह नई बाइक नई टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली है। यह कंपनी ने बाइक के डिजाइन पर फोकस किया है। ओबेन कंपनी कंट्रोल यूनिट पर और क्वालिटी पर ध्यान देती है। यह चीजें क्रिटिकल बाइक कंपोनेंट में आती है।
इस बाइक में हमे लिथियम आयरन फॉस्फेट की बैटरी मिलेगी। ओला की गाड़ियों में आग लगने की दुर्घटना आए दिन सुनाई देती है। इसीलिए इस बाइक में मिल रही नई टेक्नोलॉजी वाली LFP बैटरी भारतीय हवामान के अनुसार बनाई गई है। इस बैटरी में हिट रेजिस्टेंस की क्षमता बाकी टेक्नोलॉजी से अधिक है।
Oben Rorr Performance
ओबेन की यह बाइक कुछ साल पहले लॉन्च हुई थी। इस बाइक को भी 4.4kWh की पावर के साथ लॉन्च किया गया था। 100kmph की टॉप स्पीड के साथ बस 3 सेकंड में 40kmph की स्पीड मिलती है।
इस पुरानी बाइक में 187 km की रेंज मिलती है। बस 2 घंटे में इस बाइक की बैटरी 80% तक चार्ज हो सकती है। लेकिन इस पुरानी बाइक में एल्यूमिनियम डाय कास्ट बैटरी दी जाती थी। इसे अब नए वेरिएंट में बदल दिया है।





