Nothing Own Operating System: मार्केट में एंड्रॉयड और iOS जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम का बोलबाला चल रहा है। ऐसे में हुआवे कंपनी ने खुद के ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च तो किया था लेकिन उसका रिस्पॉन्स कुछ खास नहीं था। अभी मार्केट में इनोवेटिव कंपनी के रूप में दिखाई दे रही Nothing भी खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च करने जा रही है।
Nothing कंपनी के फाउंडर और सीईओ कार्ल पेई ने इस बारे में जानकारी दी है। कार्ल ने कहा कि अब इनोवेशन में Nothing खुद की ऑपरेटिंग सिस्टम देकर एंड्रॉयड की मोनोपली को खत्म करना चाहता है। इसी के साथ ऑपरेटिंग सिस्टम के कारण कंपनी को एक नई इनकम सोर्स शुरू हो जाएगी।
कंपनी के दूसरे सदस्यों ने यह भी कहा है कि इस ऑपरेटिंग सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ मशीन लर्निंग का बढ़िया इस्तेमाल किया जाएगा। मात्र उन्होंने इस रिसर्च के पीछे यह भी कहा कि यह ऑपरेटिंग सिस्टम मात्र एक ऑप्शन की तरह रहने वाली है। इसे nothing कंपनी Be all and End All की तरह नहीं देख रही। (Nothing Phone Operating System Update)
अगर Nothing कंपनी ने इस ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च कर दिया तो उन्हें यूजर के एक्सपीरियंस को समझने में आसानी होगी। अगर कोई कंपनी खुद के ऑपरेटिंग सिस्टम को बनाती भी है फिर भी वह अपने बस नए स्मार्टफोन में इसे इस्तेमाल करने के बारे में सोचती है। आगे आने वाले समय में हमें Nothing का नेक्स्ट स्मार्टफोन खुद के ऑपरेटिंग सिस्टम पे बना दिखाई दे सकता है।
Huawei की ऑपरेटिंग सिस्टम हुई फैल
हुआवे कंपनी ने भी इसी मोनोपली को खत्म करने की सोचकर खुद की ऑपरेटिंग सिस्टम शुरू की थी। Huawei Harmony OS नाम से आई इस ऑपरेटिंग सिस्टम को बाद में लोगों ने पसंद करना बंद कर दिया था। अभी कंपनी खुद के स्मार्टफोन इसी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च करती है लेकिन भारतीय बाजार में इसे बहुत कम लोग खरीदते है। हुआवे कंपनी के इस ऑपरेटिंग सिस्टम में एंड्रॉयड के प्ले स्टोर की तरह खुद का Huawei App gallery वाला फीचर दिया गया है।






