Google Smartphones Banned: गूगल कंपनी के सभी स्मार्टफोन की बिक्री पर इस देश में बैन लगा है। इस देश में एप्पल कंपनी के आइफोन 16 को भी बैन किया गया है। इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जिसने यह एक्शन लिए है। इसके पीछे का कारण अल्फाबेट कंपनी के गुगल स्मार्टफोन ने लोकल मार्केट में बनाए गए कंपोनेंट इस्तेमाल नहीं किए है।
इंडोनेशिया में कुछ मैन्युफैक्चरिंग के नियम बनाए गए है। उनके एक नियम के अनुसार किसी भी इलेक्ट्रिक उत्पादन में 40% पार्ट लोकल मार्केट में बने हुए इस्तेमाल करना अनिवार्य है। इसी नियम को गुगल के पिक्सेल फोन में फॉलो नहीं किया है।
इंडोनेशिया के ऑफिशियल ने बताया है कि हम सभी इन्वेस्टर्स के लिए एक जैसा नियम लगाना चाहते है। गूगल के नए प्रोडक्ट ने इस नियम का अनुकरण नहीं किया है। इसलिए उनके नए डिवाइस बेचना इंडोनेशिया में पॉसिबल नहीं है।
इंडोनेशिया के गवर्नमेंट ऑफिशियल्स ने ये भी बताया है कि अभी से कोई भी गुगल पिक्सल डिवाइस इंडोनेशिया में बेचे नहीं जाएंगे। अगर इंडोनेशिया में आपको गुगल के डिवाइस खरीदने है तो आप इंपोर्ट कर सकते है। इसके पीछे का कारण कस्टम ड्यूटी और टैक्स से इंडोनेशिया के गवर्नमेंट को मुनाफा हो सकता है।
पिछले हफ्ते इंडोनेशिया ने किया आइफोन 16 बैन
पिछले ही हफ्ते लोकल कंटेंट रुल के मुताबित इंडोनेशिया में आइफोन 16 की सेल बार बैन लगाया गया है।
गूगल और आइफोन बैन होने के बाद भी इंडोनेशियन मार्केट पर ज्यादा असर नहीं होगा। 2024 में इंडोनेशिया में मोबाइल निर्माता स्मार्टफोन कंपनी चाइनीज ब्रांड ओप्पो और कोरियन ब्रांड सैमसंग है। लेकिन इंडोनेशिया में टेक सैवी लोगोंकी कमी नहीं है। बहुत सारे टेक क्रिएटर और कंस्यूमर के साथ इस देश में गुगल और आइफोन बैन होना एक बड़ी समस्या है।





